एआईएफएफ की वर्चुअल एजीएम 21 दिसंबर को

एआईएफएफ की वर्चुअल एजीएम 21 दिसंबर को

एआईएफएफ की वर्चुअल एजीएम 21 दिसंबर को
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: October 22, 2020 5:03 pm IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) 21 दिसंबर को अपनी वार्षिक आम बैठक का वर्चुअल आयोजन करेगा। देश में फुटबॉल की इस शीर्ष संस्था ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आचार संहिता में कार्यकाल की सीमा को ध्यान में रखते हुए मौजूदा अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के चुनाव को लेकर संदेह बना हुआ है। पटेल ने अध्यक्ष के रूप में 12 साल पूरे कर दिये हैं।

खेल संहिता के अनुसार राष्ट्रीय खेल महासंघ का अध्यक्ष अधिकतम 12 साल तक ही अपने पद पर बने रह सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पटेल 2008 में कार्यकारी अध्यक्ष बने थे और इसके बाद अक्टूबर 2009 से वह पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

एआईएफएफ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एआईएफएफ 21 दिसंबर को वर्चुअल एजीएम आयोजित करेगा।’’

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में