आईजोल एफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-0 से हराया

आईजोल एफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-0 से हराया

आईजोल एफसी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-0 से हराया
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: February 18, 2021 11:57 am IST

कोलकाता, 18 फरवरी (भाषा) पूर्व चैम्पियन आईजोल एफसी ने गुरूवार को यहां आई लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच में आक्रामक प्रदर्शन करते हुए मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-0 से शिकस्त दी।

आईजोल के लिये मालसावमटलुआंगा ने 16वें मिनट में गोल कर आईजोल एफसी को पहले हाफ में 1-0 से आगे कर दिया।

इसके बाद उसके लिये दूसरे हाफ में लालरेमसांगा ने 64वें और लालियानसांगा ने 67वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। टीम ने अंत तक विपक्षी टीम पर दबदबा बनाये रखा।

आईजोल की यह सत्र की तीसरी जीत है जिससे उसके आठ मैचों में 12 अंक हो गये हैं और वह पांचवें स्थान पर काबिज टीआरएयू से दो अंक आगे है।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में