अल-अहली ने एएफसी चैंपियंस लीग एलीट का खिताब बरकरार रखा
अल-अहली ने एएफसी चैंपियंस लीग एलीट का खिताब बरकरार रखा
जेद्दा, 26 अप्रैल (एपी) सऊदी अरब के क्लब अल-अहली ने पहली बार फाइनल में खेल रहे जापान के क्लब माचिदा ज़ेलविया को 1-0 से हराकर एएफसी चैंपियंस लीग एलीट फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने खिताब सफलतापूर्वक बचाव किया।
जेद्दा में 60,000 दर्शकों की मौजूदगी में सऊदी अरब के अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर फिरास अल बुरिकन के अतिरिक्त समय में किए गए गोल से मैच का फैसला हुआ।
अल-अहली की टीम लगभग एक घंटे तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेली, लेकिन माचिदा इसका फायदा नही उठा पाया।
खेल के 68वें मिनट में ही अल-अहली की टीम 10 खिलाड़ियों तक सिमट गई। तब रेफरी ने जकारिया हवसावी को लाल कार्ड दिखाकर बाहर भेज दिया था।
एपी
पंत
पंत

Facebook


