अल-नासर को ‘एशियाई चैंपियंस लीग टू’ के लिए रोनाल्डो की वापसी की उम्मीद

Ads

अल-नासर को ‘एशियाई चैंपियंस लीग टू’ के लिए रोनाल्डो की वापसी की उम्मीद

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 01:22 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 01:22 PM IST

रियाद, नौ फरवरी (एपी) क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब आने के बाद अब तक कोई बड़ा खिताब नहीं जीता है लेकिन उनके क्लब अल-नासर को उम्मीद है कि 41 साल का यह दिग्गज बुधवार को मैदान पर वापसी कर अपनी टीम को ट्रॉफी के करीब पहुंचाने में मदद करेगा।

अल-नासर का मुकाबला एशियन चैंपियंस लीग टू के क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की करने के लिए तुर्कमेनिस्तान के अर्कादाग से होगा।

पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग में अल-नासर के पिछले दो मैचों में नहीं खेले। कुछ खबरों के मुताबिक वह क्लब की फंडिंग व्यवस्था से खुश नहीं थे। वह पिछले महीने ट्रांसफर विंडो में प्रतिद्वंद्वी अल-हिलाल से करीम बेंजेमा को मिले करार के मुद्दे पर खुश नहीं है।

अल-नासर, अल-हिलाल, अल-इत्तिहाद और अल-अहली क्लब सऊदी अरब के सरकारी निवेश फंड के तहत आते हैं।

सऊदी प्रो लीग (एसपीएल) ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी क्लब या लीग से बड़ा नहीं होता।

लीग ने कहा, ‘‘सऊदी प्रो लीग एक सरल सिद्धांत पर काम करती है। हर क्लब समान नियमों के तहत स्वतंत्र रूप से संचालित होता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल-नासर से जुड़ने के बाद क्लब के विकास और महत्वाकांक्षा में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन कोई भी व्यक्ति (चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो) अपने क्लब से बाहर के फैसले तय नहीं करता।

अल-नासर ने पांच बार बैलन डी’ओर जीत चुके रोनाल्डो की गैरमौजूदगी के बावजूद शुक्रवार को मौजूदा चैंपियन अल-इत्तिहाद को 2-0 से हरा दिया।

एपी आनन्द आनन्द सुधीर

सुधीर