वाशिंगटन, 15 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने बुधवार को कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ ‘‘युद्धविराम के विस्तार का औपचारिक रूप से अनुरोध नहीं किया है।’’
सात अप्रैल को घोषित युद्धविराम फिलहाल अगले मंगलवार को समाप्त होने वाला है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस समय, हम इन वार्ताओं में पूरी तरह से लगे हुए हैं।’’
लीविट ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से और अधिक वार्ता आयोजित करने के बारे में ‘‘चर्चा’’ जारी है, ‘‘लेकिन जब तक आपको ‘व्हाइट हाउस’ से इसकी सूचना नहीं मिलती, तब तक कुछ भी आधिकारिक नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि वार्ता का अगला दौर संभवतः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ही होगा, जैसा कि पूर्व में हुआ था।
एपी नेत्रपाल खारी
खारी