112वें मिनट में अल्वारेज के गोल की मदद से स्विटजरलैंड को 3 . 1 से हराकर अर्जेंटीना सेमीफाइनल में

Ads

112वें मिनट में अल्वारेज के गोल की मदद से स्विटजरलैंड को 3 . 1 से हराकर अर्जेंटीना सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 09:49 AM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 09:49 AM IST

कंसास सिटी, 12 जुलाई (एपी) अतिरिक्त समय में जूलियन अल्वारेज और लौतारो मार्तिनेज के गोल की मदद से मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को 3 . 1 से हराकर विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बना ली जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा हालांकि यह मुकाबला उतना आसान नहीं था जिनका सोचा जा रहा था ।

विश्व कप में लगातार गोल करने का लियोनेल मेस्सी का नौ मैचों का सिलसिला टूट गया लेकिन लगातार दूसरे खिताब से अब वह सिर्फ दो जीत दूर हैं । सेमीफाइनल में उसे इंग्लैंड से खेलना है जिसने नॉर्वे को 2 . 1 से हराया ।

दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस का सामना स्पेन से होगा और पहली बार फीफा रैंकिंग की शीर्ष चारों टीमें विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंची हैं ।

अर्जेंटीना के लिये मेस्सी की कॉर्नर किक पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने पहला गोल किया था ।

दूसरा हाफ काफी नाटकीय रहा और एक बार फिर रैफरी के फैसले के बाद आलोचक मुखर हो जायेंगे कि टूर्नामेंट में अर्जेंटीना का पक्ष लिया जा रहा है ।

स्विटरजलैंड ने 67वें मिनट में डैन एनडोये के गोल की मदद से बराबरी की थी जब ब्रील एम्बोलो से टकराने के कारण लिएंड्रो पेरेदेस को येलो कार्ड दिखाया गया । वीडियो से हालांकि जाहिर था कि स्विस खिलाड़ी एम्बोलो अर्जेंटीना के मिडफील्डर से टकराने से पहले ही गिर रहे थे । एम्बोलो को मैच में पहले ही येलो कार्ड मिल चुका था जो उसे रेडकार्ड में बदल दिया गया । स्विटजरलैंड को आखिर में दस खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा ।

इस विश्व कप में दूसरी बार येलो कार्ड का फैसला बदला गया है । नियमों के अनुसार अगर गलत खिलाड़ी को येलो या रेडकार्ड मिलता है तो वीडियो सहायक रैफरी दखल दे सकता है ।

विश्व कप में लगातार 12वां मैच जीतने वाली अर्जेंटीना टीम नॉकआउट चरण में कमजोर नजर आई । केप वर्दे जैसे छोटे से देश के खिलाफ उसका मुकाबला अतिरिक्त समय तक खिंचा । वहीं मिस्र के खिलाफ 79वें मिनट तक टीम 2 . 0 से पिछड़ रही थी ।

पिछले 72 साल में पहली बार विश्व कप क्वार्टर फाइनल खेल रही स्विस टीम कभी सेमीफाइनल तक नहीं पहुंची है और अब तक आठ मुकाबलों में एक बार भी अर्जेंटीना को हरा नहीं सकी है ।

अर्जेंटीना पिछले एक महीने से कंसास सिटी में है और हजारों नये प्रशंसक बना लिये हैं । कुछ सप्ताह पहले अल्जीरिया के खिलाफ मैच में उन्होंने यहां मेस्सी को हैट्रिक लगाते देखा था ।

बेहद गर्मी और उमस के बीच यह विश्व कप का 100वां और आखिरी क्वार्टर फाइनल मैच था ।

अब तक पांच मैचों में सिर्फ तीन गोल गंवाने वाली स्विस टीम ने शुरूआती मिनटों में दबदबा बनाने की कोशिश की । लेकिन टूर्नामेंट में अब तक फ्रांस के कीलियन एमबाप्पे के साथ सर्वाधिक आठ गोल कर चुके मेस्सी ने कलात्मक खेल दिखाते हुए कॉर्नर किक हासिल की और मैक एलिस्टर को गेंद सौंपी जिन्होंने अर्जेंटीना को बढत दिलाई ।

स्विटजरलैंड को अपने स्ट्राइकर जोहान मोंजाबी की कमी खली जो घुटने की चोट के कारण बाहर थे ।

दूसरे हाफ में स्विस टीम ने लगातार हमले बोले और रिकार्डो रौड्रिगेज के पास पर एनडोये ने बराबरी का गोल दाग दिया । इसके कुछ देर बाद ही हालांकि एम्बोलो को रेडकार्ड मिला ।

निर्धारित समय तक स्कोर 1 . 1 से बराबर रहने के बाद मुकाबला अतिरिक्त समय तक गया ।

एपी

एपी मोना

मोना