अमेरिका ने ईरान के 140 ठिकानों पर हवाई हमले किए

Ads

अमेरिका ने ईरान के 140 ठिकानों पर हवाई हमले किए

  •  
  • Publish Date - July 12, 2026 / 09:44 AM IST,
    Updated On - July 12, 2026 / 09:44 AM IST

दुबई, 12 जुलाई (एपी) अमेरिकी सेना ने रविवार को कहा कि उसने ईरान के करीब 140 ठिकानों पर हवाई हमले करने के बाद अपनी हालिया सैन्य कार्रवाई का यह चरण पूरा कर लिया है।

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि निशाना बनाए गए ठिकानों में मिसाइल और ड्रोन प्रक्षेपण स्थल, गोला-बारूद के भंडार, संचार उपकरण और अन्य केंद्र शामिल थे।

सेंटकॉम ने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध रूप से गुजरने वाले असैन्य नाविकों और वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को कमजोर करना’’ है।

इसके जवाब में ईरान ने रविवार सुबह बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को निशाना बनाकर हमले किए।

एपी गोला रंजन

रंजन