अमनदीप ने दो ईगल लगाकर छह शॉट की बढ़त बनायी

अमनदीप ने दो ईगल लगाकर छह शॉट की बढ़त बनायी

अमनदीप ने दो ईगल लगाकर छह शॉट की बढ़त बनायी
Modified Date: March 5, 2024 / 08:11 pm IST
Published Date: March 5, 2024 8:11 pm IST

गुरूग्राम, पांच मार्च (भाषा) अमनदीप द्राल ने हीरो वुमेन प्रो गोल्फ टूर में मंगलवार को पहले दिन यहां दो ईगल और पांच बर्डी की बदौलत रिकॉर्ड आठ अंडर 64 का शानदार कार्ड खेला।

अमनदीप का यह मौजूदा सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। यह यहां के गोल्डन ग्रीन्स गोल्फ क्लब में महिला वर्ग का कोर्स रिकॉर्ड भी है।।

अमनदीप के पास दूसरे स्थान पर काबिज गौरिका बिश्नोई (70) से छह जबकि तीसरे स्थान की खिलाड़ी आस्था मदान (71) पर सात शॉट की बढ़त है।

हिताशी बख्शी और खुशी खानिजाऊ ने इवन-पार 72 का कार्ड खेला और संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। युवा अमेच्योर खिलाड़ी लावण्या जादोन ने एक ओवर 73 का अच्छा स्कोर बनाया और छठे स्थान पर रहीं।

भाषा

आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में