एमेच्योर गोल्फर स्नेहा ने बढ़त बनायी

Ads

एमेच्योर गोल्फर स्नेहा ने बढ़त बनायी

  •  
  • Publish Date - September 9, 2021 / 05:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

गुरूग्राम, नौ सितंबर (भाषा) एमेच्योर गोल्फर अवनि प्रशांत गुरूवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के आठवें चरण के दूसरे दौर के अंतिम दो होल में खराब प्रदर्शन से शीर्ष स्थान से खिसक गयीं जिससे स्नेहा सिंह ने एकल बढ़त हासिल की।

हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर पर विजेता रह चुकीं एमेच्योर स्नेहा ने एक अंडर 71 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर इवन पार 144 का है।

अवनि (71, 74) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं जिसमें उनके साथ सिद्धि कपूर और जाह्नवी बक्शी भी हैं। इनका कुल स्कोर एक ओवर 145 है।

भाषा नमिता पंत

पंत