एमेच्योर जारा और लावण्या को महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त
एमेच्योर जारा और लावण्या को महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त
बेंगलुरु, 17 जून (भाषा) एमेच्योर जारा आनंद और लावण्या जादोन ने बुधवार को यहां पहले दौर में चार अंडर 64 के स्कोर से महिला पेशेवर गोल्फ टूर में संयुक्त बढ़त बना ली।
जारा और लावण्या ने दुर्गा निट्टूर और समृति भार्गव पर एक शॉट की बढ़त बना रखी है। ये दोनों तीन अंडर 65 के स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
दो अन्य युवा स्टार अवनि दहिया और एमेच्योर महरीन भाटिया दो अंडर 66 के समान स्कोर से संयुक्त रूप से पांचवें पायदान पर हैं।
इस 17 लाख रुपये इनामी राशि वाले टूर्नामेंट में 57 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे लेकिन ज्हान्वी बक्शी चिकित्सा कारणों से प्रतियोगिता से हट गईं।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता

Facebook


