ई-फुटबॉल में भारत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम

ई-फुटबॉल में भारत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम

ई-फुटबॉल में भारत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में नाकाम
Modified Date: September 22, 2026 / 10:17 pm IST
Published Date: September 22, 2026 10:17 pm IST

आइची (जापान), 22 सितंबर (भाषा) भारत का मंगलवार को यहां उज्बेकिस्तान से ड्रॉ खेलने और मंगोलिया के खिलाफ वॉकओवर मिलने के बावजूद एशियाई खेलों की ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की ईफुटबॉल स्पर्धा के ग्रुप एफ में अभियान समाप्त हो गया।

उज्बेकिस्तान ने दो मैच में चार अंक हासिल करके ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप की शीर्ष टीम और इनके बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली दो टीम अंतिम आठ में पहुंचती।

भारत ने भी चार अंक हासिल किए, लेकिन उनके अंक ड्रॉ और मंगोलिया से मिले वॉकओवर से आए थे इसलिए टीम उज्बेकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रही।

लेकिन भारत के साथ ड्रॉ के बाद उज्बेकिस्तान ने मंगोलिया को हरा दिया, और उस जीत से मिले तीन अंक ने उन्हें ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचाकर राउंड आठ में पहुंचने में मदद की।

इससे पहले डैनियल पटेल और चिन्मय साहू वाली भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के अबूबाकिर इमिनजोनोव और फर्रुख मिर्खामितोव की जोड़ी के खिलाफ गोल-रहित ड्रॉ खेला।

हालांकि अपने दूसरे मैच में भारत को मंगोलियाई टीम (मुंख-ओचिर बटमनलाई और खानतामिर मुंख-ओर्गिल) से वॉकओवर मिला।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में