निजी कारणों से एमएलसी से हटे अंबाती रायुडु

Ads

निजी कारणों से एमएलसी से हटे अंबाती रायुडु

  •  
  • Publish Date - July 8, 2023 / 01:23 PM IST,
    Updated On - July 8, 2023 / 01:23 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडु निजी कारणों से अमेरिका के क्रिकेट टूर्नामेंट मेजर लीग क्रिकेट ( एमएलसी) से हट गये हैं।

रायुडु ने जून में इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी टैक्सास सुपर किंग्स के साथ अनुबंध किया था।

उनका यह फैसला ऐसे समय में आया है जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) भारतीय खिलाड़ियों के पूर्व निर्धारित संन्यास को रोकने के लिए ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ की व्यवस्था करने पर विचार कर रहा है।

भारत के सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग में नहीं खेल सकते हैं लेकिन सन्यास लेने के बाद वे इनमें खेल सकते हैं।

टैक्सास सुपर किंग्स ने बयान में कहा,‘‘ अंबाती रायुडु निजी कारणों से टैक्सास सुपर किंग्स की तरफ से एमएलसी के पहले सत्र में भाग लेने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।’’

मेजर लीग क्रिकेट अमेरिका में 13 जुलाई से 30 जुलाई तक खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने भी एमएलसी में टीम खरीद रखी हैं।

भाषा पंत

पंत