बेलफास्ट, 26 जून (भाषा) आयरलैंड ने दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले मुकाबले में शुक्रवार को भारत को 34 रन से हरा दिया।
भारत के खिलाफ नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आयरलैंड की यह पहली जीत है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने नौ विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 148 रन पर सिमट गई।
भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
आयरलैंड की ओर से मैट हॉलार्ड और मैथ्यू हंपहरेज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट झटके।
भाषा आनन्द
आनन्द