अमेरिका के फ्लोरिडा में कार हादसे के बाद अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स गिरफ्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में कार हादसे के बाद अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स गिरफ्तार

अमेरिका के फ्लोरिडा में कार हादसे के बाद अमेरिकी गोल्फर टाइगर वुड्स गिरफ्तार
Modified Date: March 28, 2026 / 10:06 am IST
Published Date: March 28, 2026 10:06 am IST

जुपिटर आइलैंड (अमेरिका), 28 मार्च (एपी) अमेरिका के गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स को फ्लोरिडा में शुक्रवार को हुई एक कार दुर्घटना के बाद, नशे में वाहन चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मार्टिन काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वुड्स को नशे में वाहन चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। वुड्स की कार एक अन्य वाहन को टक्कर मारने के बाद पलट गई।

शेरिफ कार्यालय ने बताया कि इस हादसे में वुड्स को कोई चोट नहीं आई।

यह दुर्घटना शुक्रवार को अपराह्न करीब दो बजे जुपिटर आइलैंड में उस स्थान के पास हुई जहां वुड्स रहते हैं।

एपी सिम्मी अमित

अमित


लेखक के बारे में