फीफा विश्व कप के समापन समारोह में नजर आयेंगे टॉम क्रूज, रॉबी विलियम्स
फीफा विश्व कप के समापन समारोह में नजर आयेंगे टॉम क्रूज, रॉबी विलियम्स
न्यूयॉर्क, 14 जुलाई (भाषा) अब तक के सबसे बड़े फीफा विश्व कप का समापन समारोह भी अभूतपूर्व होगा और न्यूजर्सी स्टेडियम पर होने वाले इस कार्यक्रम में टॉम क्रूज, लौरा पाउसिनी, रॉबी विलियम्स और आईशोस्पीड जैसे वैश्विक सुपरस्टार नजर आयेंगे ।
फीफा ने एक बयान में कहा कि तीन मेजबान देशों और 16 शहरों में हुए इस टूर्नामेंट के समापन समारोह में 48 टीमों के यादगार सफर का जश्न मनाया जायेगा ।
एमी, ग्रैमी, आस्कर और टोनी पुरस्कार विजेता जेनिफर हडसन फीफा विश्व कप फाइनल से पहले अमेरिका का राष्ट्रगीत गायेंगी ।
फीफा विश्व कप 2026 के मुख्य संचालन अधिकारी हेइमो शिरगी ने कहा, ‘उद्घाटन समारोह की भावना को आगे बढ़ाते हुए समापन समारोह में संगीत, संस्कृति और फुटबॉल के जरिये फीफा विश्व कप 2026 का समापन किया जायेगा। इसके बाद उस बहुप्रतीक्षित मैच की शुरुआत होगी जो इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट के चैंपियन का फैसला करेगा।’
भाषा मोना
मोना

Facebook


