अमित , धरमबीर पैरालम्पिक क्लब थ्रो स्पर्धा में पदक से चूके

Ads

अमित , धरमबीर पैरालम्पिक क्लब थ्रो स्पर्धा में पदक से चूके

  •  
  • Publish Date - September 1, 2021 / 07:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

तोक्यो, एक सितंबर ( भाषा ) भारत के अमित कुमार और धरमबीर तोक्यो पैरालम्पिक में बुधवार को एफ51 पुरूषों की क्लब थ्रो स्पर्धा में क्रमश: पांचवें और आठवें स्थान पर रहे ।

कुमार का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 27 . 77 मीटर का थ्रो था जो इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है । वह पांच साल पहले रियो पैरालम्पिक में चौथे स्थान पर रहे थे ।

कुमार एशियाई पैरा खेलों के चैम्पियन भी हैं ।

एशियाई पैरा खेल 2018 के रजत पदक विजेता धरमबीर ने 25 . 59 मीटर का थ्रो फेंका जो इस सत्र में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।

इसके साथ ही भारत ने आज आठवें दिन कोई पदक नहीं जीता जबकि मंगलवार को अभूतपूर्व दोहरे अंक को छुआ था ।

एफ 51 वर्ग के खिलाड़ियों की मांसपेशियों में विकार होता है और उनकी मूवमेंट सीमित होती है । उनके पैरों की लंबाई में भी रीढ की हड्डी से जुड़ी चोट के कारण अंतर होता है । ऐसे खिलाड़ी बैठकर खेलते हैं ।

धरमबीर डाइविंग की एक दुर्घटना के कारण और कुमार 2007 में सड़क दुर्घटना के कारण इस श्रेणी में आये थे ।

इस वर्ग में रूसी पैरालम्पिक समिति के मुसा ताइमाजोव ने 35 . 42 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता । चेक गणराज्य के जेल्को डी ने रजत और स्लोवाकिया के मरियन कुरेजा ने कांस्य पदक हासिल किया ।

पैरालम्पिक का क्लब थ्रो ओलंपिक के तारगोलाफेंक ( हैमर थ्रो ) की तरह है । इसमें लकड़ी के क्लब को फेंका जाता है ।

भाषा मोना

मोना