अमित शाह ने जूनियर हॉकी एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी
अमित शाह ने जूनियर हॉकी एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम को बधाई दी
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को एशिया कप जीतने वाली भारतीय जूनियर महिला और पुरुष हॉकी टीमों को बधाई दी।
शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारतीय हॉकी के ताज में एक और नगीना जुड़ गया! एशिया कप जीतने और पूरे देश को गर्व एवं खुशी का अवसर देने के लिए हमारी जूनियर महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई।’’
शाह ने कहा कि उनकी जीत और खेल कौशल के शानदार प्रदर्शन से प्रेरित होकर और अधिक उभरते हुए खिलाड़ी भारत के चैंपियनों की सूची में शामिल होने के लिए आगे आएंगे।
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को रोमांचक फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर एएचएफ जूनियर एशिया कप का खिताब बरकरार रखा और जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई किया।
शाह ने अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘एशिया कप जीतने वाली हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए जोरदार तालियां। खेल में अपने जोश और शानदार प्रदर्शन के साथ आपने एक बार फिर भारतीय खेल भावना की असली क्षमता का प्रदर्शन किया है और दूसरों के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है।’’
भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप खिताब बरकरार रखते हुए विश्व कप में जगह पक्की की।
भाषा शफीक देवेंद्र
देवेंद्र

Facebook


