अनंत जीत और परिनाज को मिश्रित टीम स्कीट में कांस्य पदक मिला

अनंत जीत और परिनाज को मिश्रित टीम स्कीट में कांस्य पदक मिला

अनंत जीत और परिनाज को मिश्रित टीम स्कीट में कांस्य पदक मिला
Modified Date: September 24, 2026 / 12:24 pm IST
Published Date: September 24, 2026 12:24 pm IST

नागोया, 24 सितंबर (भाषा) भारत के अनंत जीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल ने बृहस्पतिवार को एशियाई खेलों में मिश्रित टीम स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

भारतीय जोड़ी फ़ाइनल में 44 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही।

उन्होंने छह सीरीज में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। पहली सीरीज के बाद उनका स्कोर सात था, जो बढ़कर 14, 21, 29, 36 और आख़िर में 44 हो गया।

अनंत जीत और परिनाज ने क्वालीफिकेशन दौर में कुल 138 के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल करके फाइनल में जगह बनाई थी।

इस कांस्य पदक के साथ एशियाई खेलों में भारत के निशानेबाजी पदक की संख्या आठ हो गई है। इसमें चार रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

इससे पहले बुधवार को भारत की पुरुष और महिला स्कीट निशानेबाजी टीमों ने आइची प्रांतीय निशानेबाजी गैलरी में दो कांस्य पदक जीते थे।

भाषा आनन्द आनन्द मोना

मोना


लेखक के बारे में