सबालेंका को हराकर एनिसिमोवा सेमीफाइनल में
सबालेंका को हराकर एनिसिमोवा सेमीफाइनल में
टोरंटो, 11 अगस्त (एपी) अमांडा एनिसिमोवा ने शनिवार को यहां उलटफेर करते हुए दूसरी वरीय एरिना सबालेंका को सीधे सेट में 6-2, 6-2 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
एनिसिमोवा की शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ी के खिलाफ लगभग दो साल में यह पहली जीत है।
एनिसिमोवा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली अमेरिका की पांच खिलाड़ियों में से एक थी। इस 22 वर्षीय ने पिछले साल टेनिस से मानसिक स्वास्थ्य ब्रेक लिया था।
एनिसिमोवा ऑल अमेरिकन सेमीफाइनल में आठवीं वरीय एम्मा नवारो से भिड़ेंगी। नवारो ने साथी अमेरिकी खिलाड़ी टेलर टाउनसेंड को 6-3, 7-6 से शिकस्त दी।
तीसरी वरीय गत चैपियन जेसिका पेगुला ने एक अन्य ऑल अमेरिकी क्वार्टर फाइनल में पेटोन स्टर्न्स को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी ।
एपी सुधीर
सुधीर

Facebook


