अंशुल मिश्रा भारत के नंबर एक एमेच्योर गोल्फर बने
अंशुल मिश्रा भारत के नंबर एक एमेच्योर गोल्फर बने
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (भाषा) युवा गोल्फर अंशुल मिश्रा आधिकारिक तौर पर भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले एमेच्योर गोल्फर बन गए हैं।
इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) द्वारा 2026 सत्र के लिए जारी की गई नवीनतम पुरुष मेरिट सूची के अनुसार मिश्रा ने नंबर एक स्थान हासिल कर लिया है।
राउंडग्लास गोल्फ अकादमी के खिलाड़ी मिश्रा ने मार्च 2026 में आईजीयू नॉर्दर्न इंडिया एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में जीत के दम पर अपना शीर्ष स्थान पक्का किया।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


