मेस्सी या एमबाप्पे, हैरी केन या यमल : आप हैं किसकी टीम के साथ ?
मेस्सी या एमबाप्पे, हैरी केन या यमल : आप हैं किसकी टीम के साथ ?
न्यूयॉर्क, 12 जुलाई (एपी) लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना या कीलियन एमबाप्पे की फ्रांस या फिर हैरी केन की इंग्लैंड ? फुटबॉल के महासमर से अगर आपकी पसंदीदा टीम बाहर हो गई है और आपको समझ में नहीं आ रहा कि सेमीफाइनल में किस टीम का समर्थन करें तो यह आपके लिये है ।
इसके लिये सेमीफाइनल में पहुंची चारों टीमों के बारे में हम संक्षिप्त जानकारी दे रहे हैं ताकि आप खुद चयन कर सकें ।
अर्जेंटीना :
स्टार खिलाड़ी : लियोनेल मेस्सी, नाम तो सुना होगा ।
जानकारी : 1958 और 1962 में ब्राजील के बाद लगातार दूसरी बार खिताब जीतने वाली टीम बनना चाहती है अर्जेंटीना । मेस्सी विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक 21 गोल कर चुके हैं और इस बार टूर्नामेंट में आठ गोल करके शीर्ष पर हैं । क्वार्टर फाइनल में अतिरिक्त समय में दो गोल करके अर्जेंटीना ने स्विटजरलैंड को 3 . 1 से हराया ।
नारा : ‘‘वामोस, वामोस अर्जेंटीना ’’।
अर्जेंटीना को क्यो चुने : शर्तिया अच्छा प्रदर्शन, दस नंबर की जर्सी वाले (मेस्सी) का जादुई खेल ।
फ्रांस :
स्टार खिलाड़ी : कीलियन एमबाप्पे, माइकल ओलिसे
जानकारी : 2018 में चैम्पियन, 2022 में उपविजेता और इस साल की प्रबल दावेदार । विश्व कप के दिग्गज फ्रांस के कोच दिदियेर डेसचैम्प्स बतौर कप्तान 1998 में खिताब जीत चुके हैं जब जिनेदीन जिदान टीम में हुआ करते थे । वहीं 20 साल बाद बतौर कोच टीम को खिताब दिलाया ।
नारा : ‘एलेज लेस ब्लूज ’।
फ्रांस को क्यो चुने : अगर आपको गगनचुंबी इमारतें, शैंपेन, फैशन, फ्रेंच ब्रेड पसंद है । फुटबॉल में जबर्दस्त आक्रमण पंक्ति।
इंग्लैंड :
स्टार खिलाड़ी : हैरी केन, जूड बेलिंगहम
जानकारी : इंग्लैंड फुटबॉल टीम ने 1966 विश्व कप के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है । इंग्लैंड ने फुटबॉल का अविष्कार किया लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं ।‘वाइकिंग रो’ स्टार एर्लिग हालैंड की नॉर्वे को हराकर अंतिम चार में पहुंची इंग्लैंड ।
नारा : ‘इट्स कमिंग होम’ ।
इंग्लैंड को क्यो चुने : बरसों की नाकामी का दर्द । इसके अलावा ब्रिटिश रॉकबैंड ओएसिस, शेर, मछली और चिप्स
स्पेन :
स्टार खिलाड़ी : लमाइन यमल, रोड्री
जानकारी : स्पेन ने टूर्नामेंट में बेल्जियम के खिलाफ क्वार्टर फाइनल तक एक भी गोल नहीं गंवाया । यमल जैसा विंगर टीम में है जिसके कमाल के प्रदर्शन से टीम ने 2024 में यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती थी । सोमवार को यमल का जन्मदिन है जब वह 19 साल का हो जायेगा ।
नारा : ‘लोलोलोलो’ ।
स्पेन को क्यो चुने : गेंद पर कमाल का नियंत्रण, जबर्दस्त विंगर और अगर आप स्पेनिश व्यंजनों के दीवाने हैं ।
एपी मोना पंत
पंत

Facebook


