इंग्लैंड में हार के लिए खराब क्षेत्ररक्षण और अदद ऑलराउंडर का अभाव जिम्मेदार: पुजारा

इंग्लैंड में हार के लिए खराब क्षेत्ररक्षण और अदद ऑलराउंडर का अभाव जिम्मेदार: पुजारा

इंग्लैंड में हार के लिए खराब क्षेत्ररक्षण और अदद ऑलराउंडर का अभाव जिम्मेदार: पुजारा
Modified Date: July 12, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: July 12, 2026 12:40 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ब्रिटेन के टी20 अंतरराष्ट्रीय दौरे पर भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए मध्यक्रम की कमजोरी, अदद ऑलराउंडर की कमी और खराब क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार ठहराया।

इंग्लैंड ने भारत को पांच मैच की श्रृंखला में 4-0 से हराया। इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार गई थी।

पुजारा ने जियोहॉटस्टार से कहा, ‘‘इंग्लैंड के पास पांचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर पर ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने पूरा योगदान दिया। भारत की बात करें तो हमारे पास पांचवें नंबर पर तिलक (वर्मा) और छठे नंबर पर शिवम दुबे थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाजों की तरह खास योगदान नहीं दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के पास अदद ऑलराउंडर की भी कमी है और यह उसके लिए बड़ी चिंता का विषय है। भारत का क्षेत्ररक्षण भी बहुत खराब रहा।’’

पुजारा ने कहा, ‘‘यह माना जा सकता है कि यह युवा टीम है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में फील्डिंग की भूमिका अहम होती है लेकिन पूरी श्रृंखला में भारत की फील्डिंग कमजोर रही और यह बड़ी चिंता का विषय है।’’

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में