Betul Vyapari Aatmahatya : पत्नी और ससुराल वाले मिलकर व्यापारी के साथ करते थे ऐसा खेल! तंग आकर दुकान में उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट ने खोले कई राज

Ads

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक व्यापारी ने कथित तौर पर पत्नी और ससुराल पक्ष की मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले सुसाइड नोट और जांच के आधार पर पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 05:20 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 05:36 PM IST

Betul Vyapari Aatmahatya / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • व्यापारी रघुनाथ यादव ने 29 मार्च को अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
  • सुसाइड नोट में पत्नी और ससुराल पक्ष को मौत का जिम्मेदार बताया गया।
  • पुलिस ने पत्नी, सास, ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया है।

बैतूल : Betul Vyapari Aatmahatya : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यापारी ने अपनी ही दुकान को मौत का ठिकाना बना लिया। इसके पीछे जो कारण निकल कर आया वह चौंकाने वाला था व्यापारी रघुनाथ की आत्महत्या के पिछले का कारण कोई नहीं बल्कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना थी। इस मामले में पुलिस ने पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकरी के अनुसार ये पूरा मामला 29 मार्च का है। बोरदेही थाना क्षेत्र के मालेगांव निवासी व्यापारी रघुनाथ यादव ने अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। Suicide News घटना के बाद बोरदेही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की,जांच के दौरान परिजनों के बयान और साक्ष्यों की बारीकी से पड़ताल की गई और जो सामने आया वो बेहद चौंकाने वाला था।

पत्नी और ससुराल पक्ष लगातार कर रहे थे प्रताड़ित

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक को उसकी पत्नी कौशल यदुवंशी,ससुर अर्जुन यदुवंशी,साला गुलाब यदुवंशी और सास रेखा यदुवंशी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इतना ही नहीं 27 मार्च 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान मृतक के साथ मारपीट भी की गई थी। जिसके बाद वह गहरे मानसिक तनाव में चला गया था।

पत्नी से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट ने पूरे मामले की तस्वीर साफ कर दी। नोट में साफ लिखा गया कि वह पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठा रहा है और अपनी मौत के लिए चारों को जिम्मेदार ठहरा रहा है। मर्ग जांच,गवाहों के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर थाना बोरदेही में मामला दर्ज किया गया और फिर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें