आरिफ शीतकालीन ओलंपिक में पुरुषों की स्लालोम स्पर्धा में 39वें स्थान पर रहे

आरिफ शीतकालीन ओलंपिक में पुरुषों की स्लालोम स्पर्धा में 39वें स्थान पर रहे

आरिफ शीतकालीन ओलंपिक में पुरुषों की स्लालोम स्पर्धा में 39वें स्थान पर रहे
Modified Date: February 16, 2026 / 09:39 pm IST
Published Date: February 16, 2026 9:39 pm IST

बोर्मियो (इटली) 16 फरवरी (भाषा) भारत के शीर्ष अल्पाइन स्की खिलाड़ी आरिफ मोहम्मद खान ने मिलान कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक में पुरुष स्लालोम स्पर्धा में दो संयुक्त रन के बाद 39वां स्थान हासिल किया।

आरिफ ने स्टेलवियो स्की सेंटर पर दोनों रन मिलाकर दो मिनट 41.60 सेकंड का समय निकाला। दोनों रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों में वह अंतिम स्थान (39वां) पर रहे, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने शीतकालीन ओलंपिक में पुरुष स्लालोम में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।

आरिफ पहले रन में 96 प्रतिभागियों में 1:22.12 मिनट के समय के साथ 44वें स्थान पर रहे, जबकि दूसरे रन में 1:19.48 मिनट के साथ 39वें स्थान पर रहे। दोनों रन का संयुक्त समय 2:41.60 रहा, जिससे उन्हें कुल मिलाकर 39वां स्थान मिला।

इससे पहले भारतीय पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किशोर रतन राय के नाम था, जिन्होंने 1988 शीतकालीन खेलों में में 2:52.21 मिनट के समय के साथ 49वां स्थान हासिल किया था।

शीतकालीन ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ स्लालोम प्रदर्शन महिला वर्ग में शैलजा कुमार के नाम है, जिन्होंने कैलगरी 1988 में 2:52.27 मिनट के समय के साथ 28वां स्थान प्राप्त किया था।

पैतीस वर्षीय  आरिफ का संयुक्त समय स्विट्जरलैंड के स्वर्ण पदक विजेता कोइक मील्लार्ड (1:53.61) से 47.99 सेकंड अधिक रहा। ऑस्ट्रिया के फाबियो गस्ट्रीन ने 1:53.96 के समय के साथ रजत पदक जीता, जबकि नॉर्वे के हेनरिक क्रिस्टाफरसेन 1:54.74 के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में