भारत ने पाकिस्तान महिला टीम को 55 रन पर आउट किया

भारत ने पाकिस्तान महिला टीम को 55 रन पर आउट किया

भारत ने पाकिस्तान महिला टीम को 55 रन पर आउट किया
Modified Date: September 5, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: September 5, 2026 9:25 pm IST

दुबई, पांच सितंबर (भाषा) पाकिस्तान ने महिला एशिया कप टी20 के ग्रुप चरण के मुकाबले में शनिवार को यहां भारत के सामने जीत के लिए महज 56 रन का लक्ष्य रखा।

भारतीय स्पिनरों के सामने पाकिस्तान की टीम अपने 200वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई। यह इस प्रारूप में पाकिस्तान का अब तक का सबसे कम स्कोर है।

पाकिस्तान की ओर से शवाल जुल्फिकार ने सर्वाधिक 14 रन बनाए जबकि मुनीबा अली ने 13 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सकी।

भारत की ओर से प्रेमा रावत और श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। दीप्ति शर्मा को दो और शेफाली वर्मा को एक सफलता मिली।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में