मुंबई, 17 जून (भाषा) अर्जुन सिंह और वीर शाह को बुधवार को इस साल के आखिर में होने वाले पिकलबॉल विश्व कप के लिए क्रमशः अंडर-18 और अंडर-14 वर्ग में भारतीय कप्तान चुना गया।
विश्व कप वियतनाम के दा नांग में 30 अगस्त से छह सितंबर के बीच खेला जाएगा।
अहमदाबाद में 12 से 14 जून तक हुए आधिकारिक चयन ट्रायल के बाद टीम का ऐलान किया गया।
अंडर-18: अर्जुन सिंह, आदित्य सिंह, नाओमी अमलसादीवाला, देव शाह, पूर्वांश पटेल, विवान पटेल, अश्रिता राजू और दीया मट्टीपति।
अंडर-14: वीर शाह, विरंश चोपड़ा, आरिन बल्लानी, माहिका राठौड़, मानसी कार्तिक और आश्रिता एस।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर