आर्सनल और एवर्टन को मिली हार

Ads

आर्सनल और एवर्टन को मिली हार

  •  
  • Publish Date - October 26, 2020 / 04:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

लंदन, 26 अक्टूबर (एपी) जेमी वार्डी ने आर्सनल के खिलाफ गोल करने का अपना शानदार रिकार्ड बरकरार रखते हुए इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को यहां लीसेस्टर को 1-0 से जीत दिलायी।

पिंडली की चोट से उबरने वाले वार्डी ने खेल के 80वें मिनट में यह निर्णायक गोल किया। उनका आर्सनल के खिलाफ लीग में यह कुल 11वां गोल है। यह किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वार्डी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

यह गोल भी शानदार था। यचूरी टीलमैन्स ने सेंगिज अंडर को पास दिया जिनका क्रास वार्डी तक पहुंचा और उन्होंने हेडर से उसे बड़ी खूबसूरती से गोल में बदल दिया।

उधर साउथम्पटन में प्रीमियर लीग में शीर्ष पर चल रहे एवर्टन को सत्र की पहली हार का सामना करना पड़ा। उसने साउथम्पटन ने 2-0 से हराया।

साउथम्पटन की तरफ से जेम्स वार्ड प्रोवसे ने 27वें मिनट में पहला गोल किया जबकि चे एडम्स ने 35वें मिनट में स्कोर 2-0 कर दिया।

एपी

पंत

पंत