आर्सेनल की मैनचेस्टर सिटी पर पांच अंक की बढ़त

आर्सेनल की मैनचेस्टर सिटी पर पांच अंक की बढ़त

आर्सेनल की मैनचेस्टर सिटी पर पांच अंक की बढ़त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: November 13, 2022 10:38 am IST

लंदन, 13 नवंबर (एपी) इंग्लिश प्रीमियर लीग में विश्व कप के लिये ब्रेक होगा जिससे पहले आर्सेनल फुटबॉल क्लब ने मैनचेस्टर सिटी पर पांच अंक की बढ़त बना ली है।

आर्सेनल के 37 अंक हैं। वहीं न्यूकासल की टीम 30 अंक से तीसरे स्थान पर बनी हुई है।

विश्व कप के लिये छह हफ्ते के ब्रेक से पहले आर्सेनल ने वाल्वरहैम्पटन पर 2-0 से जीत दर्ज की।

वहीं मैनचेस्टर सिटी को ब्रेंटफोर्ड से 1-2 से हार का मुंह देखना पड़ा।

मार्टिन ओडेगार्ड ने 55वें और 75वें मिनट में आर्सेनल को 14 मैचों में 12वीं जीत दिलायी।

माइकेल आर्टेटा की टीम को केवल मैनचेस्टर यूनाईटेड से हार से अंक गंवाने पड़े और साउथम्पटन में ड्रा से अंक बांटने पड़े।

एपी नमिता

नमिता


लेखक के बारे में