चीन में एशियाई जूनियर स्क्वाश में भारत की चुनौती पेश करेंगे आर्यवीर
चीन में एशियाई जूनियर स्क्वाश में भारत की चुनौती पेश करेंगे आर्यवीर
चेन्नई, 16 मई (भाषा) आर्यवीर दीवान चीन में इस महीने के आखिरी में होने वाली एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वाश चैम्पियनशिप में भारत की चुनौती पेश करेंगे ।
पिछले साल अंडर 17 लड़कों का खिताब जीतने वाले दीवान इस बार अंडर 19 वर्ग में उतरेंगे । टूर्नामेंट 20 से 24 मई तक खेला जायेगा जिसमें उन्हें तीसरी वरीयता मिली है ।
भारत ने अंडर 11 से अंडर 19 वर्ग तक 32 सदस्यीय टीम उतारी है । पिछली बार भारत ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे ।
भारतीय टीम :
लड़के अंडर 13 : अभ्युदय अरोड़ा, अमार्य बजाज, धैर्य गोगिया, आरोन आरम्भन
अंडर 15 : ध्रुव बोपन्ना, श्रेष्ठ अय्यर, ध्रुव जौहरी, वेदांत अग्रवाल
अंडर 17 : लोकेश सुब्रमनी, रिदान शाह, राघव वशिष्ठ, शिवेन अग्रवाल
अंडर 19 : गुरवीर सिंह, आर्यवीर दीवान, युषा नफीस, पूरव राम्भिया
लड़किया अंडर 13 : दिव्यांशी जैन, सनाया परसरामपुरिया, रिया दलाल, आलिया कांकरिया
अंडर 15 : आद्या बुधिया, गौशिका एम, वसुंधरा नंगारे, दिवा परसरामपुरिया
अंडर 17 : सानवी कलांकी, अनिका दुबे, दिवा शाह, रियांशिका वर्मा
अंडर 19 : उन्नति त्रिपाठी, एशा श्रीवास्तव, आकांक्षा गुप्ता, व्योमिका खंडेलवाल
भाषा मोना पंत
पंत

Facebook


