एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप अप्रैल या मई में : बीएफआई अध्यक्ष सिंह

Ads

एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप अप्रैल या मई में : बीएफआई अध्यक्ष सिंह

  •  
  • Publish Date - February 3, 2021 / 02:45 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी ( भाषा ) भारत की मेजबानी में होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैम्पियनशिप अप्रैल या मई में होगी । भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने दोबारा अध्यक्ष पद पर काबिज होने के बाद यह जानकारी दी ।

चैम्पियनशिप पिछले साल नवंबर दिसंबर में होनी थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण टाल दी गई ।

सिंह ने महासंघ की आमसभा की सालाना बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ एशियाई चैम्पियनशिप अप्रैल या मई में होगी । ’’

भारत में आखिरी बार पुरूष वर्ग की एशियाई चैम्पियनशिप 1980 में मुंबई में और महिला वर्ग की 2003 में हिसाार में हुई थी । पिछले साल से यह टूर्नामेंट संयुक्त हो रहा है ।

भाषा

मोना

मोना