एशियाई मुक्केबाजी अंडर-17 चैंपियनशिप: भारतीय लड़कियों ने पहले दिन पांच जीत के साथ दबदबा बनाया

एशियाई मुक्केबाजी अंडर-17 चैंपियनशिप: भारतीय लड़कियों ने पहले दिन पांच जीत के साथ दबदबा बनाया

एशियाई मुक्केबाजी अंडर-17 चैंपियनशिप: भारतीय लड़कियों ने पहले दिन पांच जीत के साथ दबदबा बनाया
Modified Date: May 3, 2026 / 10:01 pm IST
Published Date: May 3, 2026 10:01 pm IST

ताशकंद, तीन मई (भाषा) भारतीय लड़कियों ने एशियाई मुक्केबाजी अंडर-17 चैंपियनशिप 2026 में रविवार को पांच प्रभावशाली जीत के साथ शानदार आगाज किया।

राखी (48 किग्रा) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका की अपनी प्रतिद्वंद्वी को पहले ही राउंड में आरएससी के जरिए हराकर भारत की जीत का सिलसिला शुरू किया।

इसके बाद ओवी (50 किग्रा) ने ईरान की मुक्केबाज के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 5-0 से जीत हासिल की, जबकि ममता (52 किग्रा) ने थाईलैंड की मुक्केबाज को इसी अंदाज में 5-0 से मात दी।

लक्ष्मी (54 किग्रा) ने भी कोरिया की खिलाड़ी के खिलाफ पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखते हुए 5-0 से जीत दर्ज कर भारत की बढ़त को और मजबूत किया।

दिन का समापन नव्या (57 किग्रा) ने शानदार अंदाज में किया। उन्होंने वियतनाम की प्रतिद्वंद्वी को पहले राउंड में आरएससी के जरिए हराया।

नीला नरेंद्र कुमार (46 किग्रा) ने लड़कों के वर्ग में सऊदी अरब के खालिद अलहोसाह के खिलाफ पहले राउंड में आरएससी से जीत दर्ज कर अपनी ताकत का परिचय दिया।

वहीं, दक्ष पवार (48 किग्रा) को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा और उन्हें ताजिकिस्तान के फिरुजोन बोयमातोव के खिलाफ 0-5 से हार झेलनी पड़ी।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में