भारत ने ट्रैक साइकिलिंग के पहले दौर की हीट के लिए क्वालीफाई किया

भारत ने ट्रैक साइकिलिंग के पहले दौर की हीट के लिए क्वालीफाई किया

भारत ने ट्रैक साइकिलिंग के पहले दौर की हीट के लिए क्वालीफाई किया
Modified Date: September 29, 2026 / 11:46 am IST
Published Date: September 29, 2026 11:46 am IST

नागोया, 29 सितंबर (भाषा) भारतीय ट्रैक साइकिलिंग टीमों ने मंगलवार को यहां एशियाई खेलों में पुरुष और महिला दोनों की टीम स्प्रिंट स्पर्धाओं के साथ-साथ महिलाओं की टीम परसूट प्रतियोगिता के पहले दौर के लिए क्वालीफाई किया।

महिला टीम स्प्रिंट में सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी और त्रियाशा पॉल की चौकड़ी ने क्वालीफाइंग राउंड में 50.414 सेकंड का समय लेकर छठा और अंतिम स्थान हासिल किया। भारत अब पहले राउंड की हीट एक में चीनी ताइपे का सामना करेगा।

पुरुषों की टीम स्प्रिंट स्पर्धा में भारत क्वालीफाइंग राउंड में 44.895 सेकंड के समय के साथ सातवें स्थान पर रही। भारतीय टीम में रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेम्स सिंह शामिल हैं। भारत पहले दौर की हीट में चीन का सामना करेगा।

महिला टीम परसूट स्पर्धा में भारत ने क्वालीफाइंग राउंड में 4:45.151 सेकंड के समय के साथ पांचवां और अंतिम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के प्रारूप के अनुसार पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम को पहले राउंड में अकेले ही भाग लेना पड़ेगा और इस दौरान उसे निर्धारित समय का ध्यान रखना होगा।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में