एशियाई खेल: राठौड़, पल्लवीव कयाक और कैनो एकल में छठे स्थान पर रहे

एशियाई खेल: राठौड़, पल्लवीव कयाक और कैनो एकल में छठे स्थान पर रहे

एशियाई खेल: राठौड़, पल्लवीव कयाक और कैनो एकल में छठे स्थान पर रहे
Modified Date: September 30, 2026 / 11:36 am IST
Published Date: September 30, 2026 11:36 am IST

टोयोटा सिटी, 30 सितंबर (भाषा) भारत के प्रद्युम्न सिंह राठौड़ ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की पुरुष कयाक एकल फाइनल में छठा स्थान हासिल किया जबकि पल्लवी जगताप भी महिला कैनो एकल फाइनल में छठे स्थान पर रहीं।

राठौड़ ने पुरुष कयाक एकल फाइनल में छह सेकेंड की समय पेनल्टी सहित 125.21 का स्कोर बनाया। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने 137.74 का स्कोर करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। वह क्वालीफिकेशन में 11वें स्थान पर रहे थे।

एक अन्य भारतीय हितेश केवट हालांकि फाइनल में जगह नहीं बना सके। उन्होंने याहागिगावा कैनो स्लैलम कोर्स में 60 सेकेंड की समय पेनल्टी सहित 184.89 का स्कोर किया।

महिला कैनो एकल फाइनल में पल्लवी ने 10 सेकेंड की समय पेनल्टी सहित 191.28 का स्कोर बनाया और छठे स्थान पर रहीं।

उन्होंने इससे पहले सेमीफाइनल में 211.77 का स्कोर करके फाइनल में जगह पक्की की थी।

रिना सेन सेमीफाइनल में 269.99 के स्कोर के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।

भाषा सुधीर पंत

पंत


लेखक के बारे में