एशियाई खेल: खेल मंत्रालय ने 503 खिलाड़ियों के साथ 246 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ को मंजूरी दी

एशियाई खेल: खेल मंत्रालय ने 503 खिलाड़ियों के साथ 246 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ को मंजूरी दी

एशियाई खेल: खेल मंत्रालय ने 503 खिलाड़ियों के साथ 246 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ को मंजूरी दी
Modified Date: September 2, 2026 / 10:50 pm IST
Published Date: September 2, 2026 10:50 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) खेल मंत्रालय ने जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए बुधवार को 503 खिलाड़ियों के साथ 246 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ वाले भारतीय दल को मंजूरी दे दी।

मंत्रालय ने पहले इन खेलों के लिए 492 खिलाड़ियों को मंजूरी दी थी लेकिन उम्मीद के मुताबिक कुछ और नाम जोड़े गए हैं जिनमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स दल के खिलाड़ी शामिल हैं।

अब भारत के दल में कुल 768 सदस्य होंगे जिसमें दल के 19 अधिकारी भी शामिल हैं। इनमें दल प्रमुख सहदेव यादव और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला शामिल हैं।

चोटिल भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा के बिना उतरने वाले 79 सदस्यीय एथलेटिक्स दल को सबसे अधिक 31 सहयोगी स्टाफ की मंजूरी मिली है। इनमें राष्ट्रीय कोच पी राधाकृष्णन के नेतृत्व में 20 कोच शामिल हैं।

दोनों क्रिकेट टीमों के लिए 20 सहयोगी स्टाफ को मंजूरी दी गई है जिसकी अगुवाई वीवीएस लक्ष्मण करेंगे।

भारत इन खेलों में 36 खेलों में हिस्सा लेगा। प्रतियोगिता का समापन चार अक्टूबर को होगा।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में