ICC Women Champions Trophy 2027: भारत को मिली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, ICC ने की घोषणा, टूर्नामेंट में नजर नहीं आएगी पाकिस्तानी टीम
ICC Women Champions Trophy 2027: ICC ने आधिकारिक घोषणा की है कि, महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा।
ICC Women Champions Trophy 2027/Image Credit: AI
- आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
- महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा।
- ICC ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है।
ICC Women Champions Trophy 2027: नई दिल्ली: ICC ने अगले साल आयोजित होने वाली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ICC ने आधिकारिक घोषणा की है कि, महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत करेगा। टूर्नामेंट के पहले संस्करण में 6 टीमें खेलेंगी। टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा। मुंबई का क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया और वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम इस अहम टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। इसमें मेजबान भारत के आलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें खेलेंगी।
पाकिस्तान नहीं खेलेगा टूर्नामेंट
वहीं पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगी। 6 जुलाई की कट-ऑफ तारीख तक आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर इन 6 टीमों ने क्वालीफाई किया है। महिला चैंपियंस ट्रॉफी के फॉर्मेट की बात करें तो ये राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। प्रत्येक टीम अन्य 5 टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी। (ICC Women Champions Trophy 2027) लीग स्टेज के बाद अंक तालिका की टॉप-2 टीमों के बीच 28 फरवरी को फाइनल होगा।
श्रीलंका को मिलनी थी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी
ICC Women Champions Trophy 2027: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी के पहले संस्करण की मेजबानी श्रीलंका को मिलनी थी। अब ये भारत को मिल गई है, क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट ICC द्वारा बताए गए गवर्नेंस सुधारों को लागू करने की प्रक्रिया में है। जुलाई में हुई सालाना कॉन्फ्रेंस में आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट के गवर्नेंस को लेकर चिंता व्यक्त की थी। बता दें कि आईसीसी बोर्ड की बैठकों में श्रीलंका को प्रतिनिधित्व करने से भी रोक दिया गया था।
ICC चेयरमैन जय शाह ने स्टेटमेंट में कहा, “आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2027 महिला क्रिकेट के लिए एक रोमांचक नए अध्याय की शुरुआत है। ये दुनिया की बेहतरीन टीमों को एक शानदार और हाई-क्वालिटी मुकाबले के लिए एक साथ लाएगा।”
इन्हें भी पढ़ें:-
- CGPSC Recruitment Scam : CGPSC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई! 5 ठिकानों पर छापे के बाद पूर्व CM के PA के भांजे की गिरफ्तारी, करोड़ों का ‘खेल’ आया सामने
- Bikaner Congress Controversy Viral Video: कांग्रेस शहर अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं ने की मारपीट!… इस बात को लेकर हुआ था विवाद, आप भी देखें पूरा वीडियो
- Patna Crime News : सावन खत्म होते ही की पार्टी, 4 दोस्तों की हो गई मौत! पीछे छिपी थी प्रेम प्रसंग की खौफनाक कहानी

Facebook


