एशियाड महिला क्रिकेट : चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद बांग्लादेश सेमीफाइनल में

Ads

एशियाड महिला क्रिकेट : चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल रद्द होने के बाद बांग्लादेश सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 11:58 AM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 11:58 AM IST

नागोया, 17 सितंबर (भाषा) बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम अपनी ऊंची अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के कारण एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई जब चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो गया ।

आइची प्रांत के खूबसूरत निशिन शहर में कारोगी स्पोटर्स पार्क में होने वाले इस टी20 मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका ।

बांग्लादेश आईसीसी टी20 रैंकिंग में 10वें और चीन 36वें स्थान पर है ।

बांग्लादेश का सामना भारत और जापान के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा । यह मुकाबला शुक्रवार को होगा जबकि सेमीफाइनल 20 सितंबर को होना है ।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम आठ टीमों की स्पर्धा में पिछली चैम्पियन है ।

भाषा मोना

मोना