एशियाई युवा टेबल टेनिस: भारतीय लड़कों और लड़कियों ने किया जीत से आगाज

एशियाई युवा टेबल टेनिस: भारतीय लड़कों और लड़कियों ने किया जीत से आगाज

एशियाई युवा टेबल टेनिस: भारतीय लड़कों और लड़कियों ने किया जीत से आगाज
Modified Date: April 8, 2026 / 06:25 pm IST
Published Date: April 8, 2026 6:25 pm IST

शिमला, आठ अप्रैल (भाषा) भारतीय लड़कियों (अंडर-19) और लड़कों (अंडर-15) की टीमों ने आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में बुधवार को क्रमशः श्रीलंका और मालदीव पर एक समान 3-0 से जीत हासिल करके अपना दबदबा कायम किया।

बेहतर रैंकिंग वाली जेनिफर वर्गीज, अनन्या मुरलीधरन और प्रिशा गोयल की तिकड़ी ने सीधे या चार गेम में जीत दर्ज कर श्रीलंका के खिलाड़ियों को कोई मौका नहीं दिया।

अंडर-19 लड़कियों की टीम एकमात्र ऐसी टीम है जो एशियाई युवा चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में है।

महाद्वीपीय प्रतियोगिता का आयोजन जून में मस्कट में होना था, लेकिन पश्चिम एशिया संकट के कारण इसे टाल दिया गया है।

भारत ने अंडर-15 लड़कों के वर्ग में दूसरे दौर में मालदीव को 3-0 से हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा। आदित्य दास, अक्षय किरिकारा और आकाश राजवेलु ने अपने मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की।

भाषा

आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में