सान्या वत्स एचसीएल स्क्वॉश पीएसए चैलेंजर के सेमीफाइनल में

सान्या वत्स एचसीएल स्क्वॉश पीएसए चैलेंजर के सेमीफाइनल में

सान्या वत्स एचसीएल स्क्वॉश पीएसए चैलेंजर के सेमीफाइनल में
Modified Date: July 13, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: July 13, 2026 8:52 pm IST

चेन्नई, 13 जुलाई (भाषा) भारतीय खिलाड़ी सान्या वत्स ने एचसीएल स्क्वॉश पीएसए चैलेंजर टूर-चेन्नई में सोमवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली।

वह इस प्रतियोगिता के अंतिम चार में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहीं।

महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त सान्या ने हमवतन आठवीं वरीय उन्नति त्रिपाठी को 11-6, 11-5, 8-11, 11-8 से हराया।

सेमीफाइनल में सान्या का सामना मिस्र की शीर्ष वरीय खिलाड़ी रुकैया ओथमान से होगा।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में