आसिफ के गोल से इंटर काशी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराया

Ads

आसिफ के गोल से इंटर काशी ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग को हराया

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 08:18 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 08:18 PM IST

कोलकाता, 12 अप्रैल (भाषा) मोहम्मद आसिफ के पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत इंटर काशी ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

इस जीत से इंटर काशी आठ मैच में 11 अंक के साथ तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि मोहम्मडन सात मैच में बिना किसी अंक के सबसे निचले स्थान पर बना हुआ है।

इंटर काशी के लिए आसिफ ने 15वें मिनट में गोल किया।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द