ओलंपिक में कोविड-19 के लक्षण वाले खिलाड़ियों को अलग होटल में रखा जाएगा

ओलंपिक में कोविड-19 के लक्षण वाले खिलाड़ियों को अलग होटल में रखा जाएगा

ओलंपिक में कोविड-19 के लक्षण वाले खिलाड़ियों को अलग होटल में रखा जाएगा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 11, 2021 9:59 am IST

तोक्यो, 11 अप्रैल (एपी) तोक्यो ओलंपिक के लिए आने वाले खिलाड़ियों में अगर कोविड-19 के मामूली लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें होटल में पृथकवास में रखा जा सकता है।

जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने रविवार को कहा कि आयोजक खेल गांव के समीप एक होटल में 300 कमरे बुक करने की योजना पर काम रहे हैं।

एजेंसी ने इस योजना की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

यह कमरे उन खिलाड़ियों या कोचिंग स्टाफ के लिए होंगे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं है। इन योजनाओं से ओलंपिक और पैरालंपिक के महामारी के दौरान आयोजन को लेकर जोखिम के अंदाजे का पता चलता है।

एपी सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में