एटीके मोहन बागान के गोलकीपर अरिंदम की मां का कोविड संक्रमण से निधन

एटीके मोहन बागान के गोलकीपर अरिंदम की मां का कोविड संक्रमण से निधन

एटीके मोहन बागान के गोलकीपर अरिंदम की मां का कोविड संक्रमण से निधन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: May 10, 2021 12:33 pm IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) एटीके मोहन बागान के गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य ने सोमवार को कहा कि उनकी मां का एक पखवाड़े तक कोविड-19 संक्रमण से जूझने के बाद कोलकाता में निधन हो गया।

अरिंदम ने ट्विटर के जरिए अपनी मां अंतरा भट्टाचार्य के निधन की सूचना दी।

अरिंदम ने ट्वीट किया, ‘‘आप इतनी जल्दी चली गई मां लेकिन मुझे पता है कि आप बेहतर जगह पर हो, हमारे लिए पापा का ध्यान रखो और दादा तथा मेरी तरफ से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देना। अपना ध्यान रखना, जीवन के बाद हम फिर मिलेंगे।’’

अरिंदम के क्लब एटीके मोहन बागान ने भी उनकी मां के निधन पर शोक जताया।

इंडियन सुपर लीग की शीर्ष डिविजन में खेलने वाले क्लब ने ट्वीट किया, ‘‘आज अरिंदम भट्टाचार्य की मां के निधन का हमें बेहद दुख है। हमारी प्रार्थनाएं अरिंदम और उनके परिवार के साथ हैं। टीम आपके साथ है।’’

अरिंदम ने इससे पहले छह मई को अपनी मां की बीमारी को लेकर सोशल मीडिया पर चिंता जताई थी।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में