भारतीय अंडर-17 टीम को एटलेटिको डी मैड्रिड अंडर-18 टीम ने हराया

भारतीय अंडर-17 टीम को एटलेटिको डी मैड्रिड अंडर-18 टीम ने हराया

भारतीय अंडर-17 टीम को एटलेटिको डी मैड्रिड अंडर-18 टीम ने हराया
Modified Date: May 12, 2023 / 10:33 pm IST
Published Date: May 12, 2023 10:33 pm IST

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) भारतीय अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम शुक्रवार को स्पेन दौरे के अपने आखिरी अभ्यास मैच में एटलेटिको मैड्रिड अंडर-18 से 0-4 से हार गई।

  घरेलू टीम ने दोनों हाफ में दो-दो गोल किये। उमर (37वां मिनट), (एलेक्स 45वां मिनट) ने पहले हाफ में अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई जबकि दूसरे हाफ में एमिलियो (54वें, 57वें मिनट) में दो और गोलकर टीम को बड़ी जीत दिला दी।

भारतीय टीम थाईलैंड में आगामी एएफसी अंडर-17 एशियाई कप के तैयारियों के लिए 16 मई को जर्मनी की यात्रा करेगी।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में