बार्सिलोना से 3-0 से हार के बावजूद एटलेटिको मैड्रिड कोपा डेल रे के फाइनल में

बार्सिलोना से 3-0 से हार के बावजूद एटलेटिको मैड्रिड कोपा डेल रे के फाइनल में

बार्सिलोना से 3-0 से हार के बावजूद एटलेटिको मैड्रिड कोपा डेल रे के फाइनल में
Modified Date: March 4, 2026 / 12:35 pm IST
Published Date: March 4, 2026 12:35 pm IST

मैड्रिड, चार मार्च (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने मौजूदा चैंपियन बार्सिलोना से दूसरे चरण में 3-0 से हारने के बावजूद पहले चरण के अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर 13 साल में पहली बार कोपा डेल रे फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

एटलेटिको ने पिछले महीने मैड्रिड में खेले गए पहले चरण के मैच में 4-0 से जीत हासिल की थी। इस तरह से उसने कुल मिलाकर 4-3 के स्कोर के साथ फाइनल में प्रवेश किया।

एटलेटिको ने 2012-13 के सत्र में अपनी 10वीं कोपा ट्रॉफी जीती थी लेकिन इसके बाद उसकी टीम फाइनल में जगह नहीं बना पाई थी।

दूसरे सेमीफाइनल का दूसरा चरण बुधवार को खेला जाएगा, जिसमें रियाल सोसिदाद का सामना एथलेटिक बिलबाओ से होगा। सोसिदाद ने पहले चरण में एथलेटिक को 1-0 से हराया था।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में