PM Modi High Level Meeting Decisions: पीएम मोदी की मंत्रियों और सचिवों के साथ हाई-लेवल मीटिंग.. प्रशासनिक सुधार समेत इन विषयों पर हुई चर्चा, AI को लेकर ये बड़ा फैसला

PM Modi High Level Meeting Decisions: पीएम मोदी ने सचिवों संग बैठक में प्रशासनिक सुधार, एआई आधारित शासन, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और विकसित भारत 2047 पर चर्चा की।

PM Modi High Level Meeting Decisions: पीएम मोदी की मंत्रियों और सचिवों के साथ हाई-लेवल मीटिंग.. प्रशासनिक सुधार समेत इन विषयों पर हुई चर्चा, AI को लेकर ये बड़ा फैसला

PM Modi High Level Meeting Key Decisions || Image- BJP India File

Modified Date: June 30, 2026 / 10:18 pm IST
Published Date: June 30, 2026 10:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने सचिवों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
  • एआई आधारित प्रशासन और डिजिटल गवर्नेंस पर जोर।
  • विकसित भारत 2047 के लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ हाई-लेवल बैठक की। बैठक में प्रशासनिक सुधार, सरकारी कामकाज में तेजी लाने, बेहतर कोऑर्डिशन और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया। (PM Modi High Level Meeting Key Decisions) बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी टी.वी. सोमनाथन, प्रधानमंत्री के प्राइम सेक्रेटरी पी.के. मिश्रा, प्रधान सचिव-2 शक्तिकांत दास, सैन्य मामलों के विभाग के सचिव सहित कई मंत्रालयों के सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग पर चर्चा

बैठक में कारोबार करने में आने वाली प्रशासनिक बाधाओं को कम करने, नियमों को सरल बनाने और निवेश के अनुकूल माहौल तैयार करने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। इसके साथ ही आम नागरिकों को सरकारी सेवाएं अधिक सरल और तेज़ी से उपलब्ध कराने के लिए ईज ऑफ लिविंग से जुड़े सुधारों की भी समीक्षा की गई। मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया।

तकनीक आधारित शासन पर विशेष जोर

बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों ने अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों, चुनौतियों और लंबित सुधारों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी। (PM Modi High Level Meeting Key Decisions) साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा आधारित निर्णय प्रणाली के उपयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई, ताकि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, गति और दक्षता लाई जा सके।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की समीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘विकसित भारत 2047’ के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने और समयबद्ध तरीके से लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंत्रालयों के बीच बेहतर तालमेल और परिणाम आधारित कार्यप्रणाली अपनाने पर बल दिया। सरकार का मानना है कि विकसित भारत 2047 केवल एक नारा नहीं, बल्कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने का दीर्घकालिक राष्ट्रीय संकल्प है। इसी दिशा में प्रशासनिक सुधार, तकनीक आधारित शासन और प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत

कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown