एटलेटिको मैड्रिड ने रेयो के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की

Ads

एटलेटिको मैड्रिड ने रेयो के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की

  •  
  • Publish Date - March 20, 2022 / 01:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

बार्सीलोना, 20 मार्च (एपी) एटलेटिको मैड्रिड ने स्पेनिश लीग में रेयो वैलेकैनो पर 1-0 की जीत के साथ अपनी शानदार लय को शनिवार को यहां जारी रखा।

गत चैम्पियन टीम के लिए  कोके रेसुर्रेसिओन ने मैच के दूसरे हाफ में विजयी गोल दागा। टीम की पिछले सात मैचों में यह छठी जीत है जिससे वह तालिका में बार्सीलोना से ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। एटलेटिको की टीम दूसरे स्थान पर काबिज सेविला से दो अंक और शीर्ष पर काबिज रियाल मैड्रिड से 12 अंक पीछे है।

रियाल मैड्रिड की टीम ‘क्लासिको’ मुकाबले में रविवार को बार्सीलोना की मेजबानी करेगी।

रेयो दिसंबर में तालिका में चौथे स्थान पर था पर पिछले 10 मैचों में एक भी जीत नहीं हासिल करने के कारण टीम 13वें स्थान पर खिसक गयी।

अन्य मैचों में ओसासुना ने लेवांते को 3-1 जबकि ग्रेनेडा ने अलावेस को 3-2 से हराया।

एपी आनन्द नमिता

नमिता