अहमदाबाद, 10 मार्च (भाषा) ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक चार विकेट पर 347 रन बनाए।
लंच के समय उस्मान ख्वाजा 150 और कैमरन ग्रीन 95 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों पांचवें विकेट के लिए 177 रन जोड़ चुके हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने सुबह के सत्र में एक भी विकेट नहीं गंवाया।
भाषा सुधीर
सुधीर