ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी सौंपी

Ads

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी सौंपी

  •  
  • Publish Date - September 6, 2022 / 10:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

केयर्न्स, छह सितंबर (एपी) ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने मंगलवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।

ऑस्ट्रेलिया ने टाउन्सविले में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला जीती थी। हालांकि इस श्रृंखला के आखिरी मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था। यह जिंबाब्वे की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में पहली जीत थी।

ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए स्पिनर एश्टन एगर की जगह मार्नस लाबुशेन को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

एपी पंत

पंत