लखनऊ, नौ अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 की पुरुष लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरव दिलाने वाले प्रदेश के होनहार खिलाड़ी शाहनवाज खान को हार्दिक बधाई दी।
योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 की पुरुष लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को गौरव दिलाने वाले उत्तर प्रदेश के होनहार खिलाड़ी शाहनवाज खान को हार्दिक बधाई। ’’
पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘संघर्ष, संकल्प और अथक परिश्रम से अर्जित आपकी यह उपलब्धि प्रदेश और देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उत्तर प्रदेश और समूचे भारत को आप पर गर्व है। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं! ’’
विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप 2026 में शाहनवाज खान ने लंबी कूद में कांस्य पदक जीता जिससे भारत के लिए यह दिन यादगार बन गया। शाहनवाज ने पुरुषों की लंबी कूद में 7.84 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीतकर चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या में वृद्धि की।
भाषा आनन्द रवि कांत नमिता
नमिता