आस्ट्रेलियाई महिला टीम छह विकेट से जीती, श्रृंखला 1-1 से बराबर

Ads

आस्ट्रेलियाई महिला टीम छह विकेट से जीती, श्रृंखला 1-1 से बराबर

  •  
  • Publish Date - January 7, 2024 / 10:08 PM IST,
    Updated On - January 7, 2024 / 10:08 PM IST

नवी मुंबई, सात जनवरी (भाषा) आस्ट्रेलियाई महिला टीम ने रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को एक ओवर रहते छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

भारतीय बल्लेबाज शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सकीं जिससे टीम बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 130 रन ही बना सकी।

जवाब में आस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में चार विकेट पर 133 रन बनाकर जीत हासिल की।

पहले टी20 मैच में भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की थी।

भाषा नमिता

नमिता