अवनि ने दिन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर कट हासिल किया

अवनि ने दिन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर कट हासिल किया

अवनि ने दिन का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर कट हासिल किया
Modified Date: May 16, 2026 / 02:21 pm IST
Published Date: May 16, 2026 2:21 pm IST

हैम्बर्ग (जर्मनी), 16 मई (भाषा) भारतीय गोल्फर अवनि प्रशांत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में चार अंडर 69 का दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया जिससे वह जर्मन मास्टर्स टूर्नामेंट के कट में जगह बनाने में सफल रही।

पहले दौर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली अवनि का कुल स्कोर अब एक ओवर हो गया है और वह संयुक्त 47वें स्थान पर है। कट दो ओवर पर गया। इस तरह से अवनि कट में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रही।

इस टूर्नामेंट में भाग ले रही भारत की दो अन्य खिलाड़ी प्रणवी उर्स और वाणी कपूर कट में जगह नहीं बना पाई। प्रणवी ने दूसरे दौर में एक ओवर पार का स्कोर बनाया और कुल मिलाकर चार ओवर के साथ संयुक्त 72वें स्थान पर रहीं। वाणी पहले दौर के बाद ही टूर्नामेंट से हट गईं थी।

जर्मनी की एस्थर हेंसेलीट (64-71) दूसरे दौर में दो अंडर 71 का कार्ड खेलकर कुल नौ अंडर पार के स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं। सारा कौस्कोवा ने दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर सात अंडर 64 बनाया। वह दूसरे स्थान पर हैं।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में